फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में बिजनौर की टीम बनी चैम्पियन

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर (बिजनौर)। मुरादाबाद मंडल की मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में बिजनौर की टीम ने मंडलीय चैंपियनशिप ट्राफी पर अपना कब्जा जमाकर जनपद बिजनौर का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

अमरोहा जनपद के छतर सिंह सर्वेश देवी इंटर कॉलेज भंगरौली (हसनपुर) में सोमवार को आयोजित मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर के वरिष्ठ प्रवक्ता विपिन पांडेय के नेतृत्व में बिजनौर की टीम ने मुरादाबाद और रामपुर की टीम को हराकर मंडलीय चैंपियनशिप ट्राफी हासिल की। टीम मैनेजर हंसराज सिंह रहे। टीम में हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर के दो खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें