फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथीन पर पाबंदी लगाने को अभियान चलाएं पालिका अधिकारी: अपर आयुक्त मुरादाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर (ब्यूरो)। मुरादाबाद मंडल के अपर आयुक्त सतीश कुमार ने नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह नगर में कदापि पॉलिथीन का प्रयोग नहीं होने दें। अभियान चलाकर पॉलिथीन का प्रयोग बंद कराएं और आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

अपर आयुक्त पालिका ने निरीक्षण करने के बाद स्पष्ट कहा कि व पहले यह पता लगा लें कि नगर में पॉलिथीन का थोक में बिक्री करने वालों के कितने स्टॉक है। इन स्टाक को जब्त कर लें। अपर आयुक्त ने कहा कि उनके संज्ञान में लाया गया है कि एकड़ा नदी की जमीन पर लोगों ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा है। जिसके कारण नदी ने नगर के भीतर नाले का रुप ले लिया है। उन्होंने एसडीएम आजद भगत सिंह से अभियान चला कर इकड़ा नदी की जमीन को कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें