फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रोदय कार्यक्रम में भाग लेंगे प्रत्येक जाति वर्ग के स्वयंसेवक

विज्ञापन
विज्ञापन
460 विस्तारक करेंगे राष्ट्रोदय कार्यक्रम का प्रचार
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 460 विस्तारक राष्ट्रोदय कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए जिले के गांव-शहरों में निकल चुके हैं। राष्ट्रोदय कार्यक्रम प्रत्येक जाति और वर्ग के स्वयंसेवक भाग लेंगे। यह कार्यक्रम किसी भी स्वयंसेवी संगठन का अभी तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम है।
आरएसएस के सह विभाग प्रचार प्रमुख मंयक मयूर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आरएसएस का 25 फरवरी 2018 को मेरठ के जागृति विहार में राष्ट्रोदय स्वयंसेवक समागम कार्यक्रम है। जिले में एक सितंबर के अगले बीस दिनों तक 460 विस्तारक राष्ट्रोदय कार्यक्रम का प्रचार-प्रचार करेंगे। ये विस्तारक 2013 उपग्राम और बस्तियों में जाकर समाज के प्रत्येक जाति, वर्ग से संपर्क करेंगे। इस दौरान विस्तारक लोगों से विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार के लिए संकल्प पत्र भी भरवाएंगे। विस्तारक पर्यावरण, गिरते जलस्तर को रोकने लिए नहरों, नदियों के एक किलोमीटर तक वृक्षारोपण करने के लिए जागरूक कर हरित पट्टी विकसित करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरित पट्टी योजना अंतर्गत एक अक्तूबर को तमिलनाडू के सद्गुरु जग्गी वासुदेव मेरठ प्रांत में ही उपस्थित रहेंगे। इसके बाद 17 से 25 सितंबर तक स्वच्छता अभियान चलेगा। उन्होंने बताया कि जिले में 160 दैनिक शाखाएं, 137 साप्ताहिक मिलन, 217 मासिक मंडलियां है। इस कार्यक्रम के दौरान करीब 250 नई शाखा प्रारंभ होगी। इस अवसर पर जिला संघचालक डॉ. तारचंद अग्रवाल, जिला कार्यवाह ललित, जिला प्रचारक सचिन, नगर प्रचार प्रमुख हितेश तुली, रज्जन सिंह, विदित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें