फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी और तेज बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद/मंडावली/भागूवाला। नजीबाबाद के एक परिवार को मौत छूकर निकल गई। आंधी और तेज बारिश के बीच नेशनल हाईवे से गुजर रही एक कार पर पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। उधर, मंडावली क्षेत्र में एक पशुशाला पर पेड़ गिरने से कई पशु घायल हो गए। भागूवाला, नांगलसोती, मंडावली सहित कई क्षेत्रों में तेज बारिश और आंधी से दर्जनों किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं।
विज्ञापन

रविवार रात करीब नौ बजे अचानक आंधी के साथ हुई तेज बारिश ने कुछ देर के लिए क्षेत्रवासियों को झकझोर दिया। इसी बीच नेशनल हाईवे पर नजीबाबाद निवासी एक परिवार हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। वाहिदनगर निवासी वरिंदरपाल सिंह की पत्नी बलजीत कौर अपनी बहन गुरलीन कौर के साथ कार से देहरादून से वापस नजीबाबाद लौट रही थीं। कार चालक गुड्डू चला रहा था। भागूवाला क्षेत्र में चौधरी रेस्टोरेंट के निकट से गुजरते समय अचानक एक पेड़ टूटकर कार पर गिर गया। संयोग से पेड़ कार के पिछले हिस्से पर गिरा। जिससे कार में सवार सभी लोग सकुशल बच गए। घटना के बाद वन विभाग और सामाजिक वानिकी के अधिकारी अपना क्षेत्र न होने का दावा करते रहे। इस बीच हाईवे का यातायात बाधित रहा। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी के निर्देश पर हाईवे का यातायात देर रात सुचारु किया गया।
मंडावली क्षेत्र के गांव टांडारतन निवासी रेवती सिंह की पशुशाला पर रविवार रात पेड़ गिरने से पशुशाला में बंधे कई पशु घायल हो गए। कांठपुर-जालपुर मार्ग पर पेड़ गिरने से दहीरपुर, आलम सराय सहित कई गांव का संपर्क ठप हो गया। गांव सफियाबाद, जटपुरा बौंडा आदि क्षेत्रों में विद्युत लाइनों पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति सोमवार शाम तक भी सुचारु नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

नजीबाबाद क्षेत्र में कई जगह हाईवे किनारे लगे होर्डिंग्स, बैनर आदि उखड़ गए। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में कई किसानों की धान, गन्ना आदि की फसलें जमीन पर बिछ गईं। किसानों बलराम, इनामुल्ला, परमजीत, विजेंद्र, सुखेंद्र आदि ने उनकी फसल को नुकसान पहुंचने की बात कही।

काफी देर प्रभावित रहीं संचार सेवाएं
नजीबाबाद। रविवार रात आकाश में काफी देर तक तेज बिजली चमकने, बादलों की गड़गड़ाहट से संचार सेवाएं भी बाधित रहीं। 10 बजे के बाद करीब एक घंटे तक मोबाइल के सिग्नल बाधित रहे। मौसम को देखते हुए लोगों को अपने परिचितों की खैरियत जानने में खासी मानसिक पीड़ा तक झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें