फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर दिया धरना
विज्ञापन

बिजनौर।
उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ मिश्र गुट ने प्रांतीय संगठन के आह्वान पर शिक्षकों की मांगों को लेकर धरना दिया। बीएसए को दिए मांग पत्र में शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की है।
सोमवार को उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ मिश्र गुट के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, महामंत्री धनंजय सिंह के नेतृत्व में शिक्षक दोपहर करीब एक बजे बीएसए कार्यालय पर एकत्रित हुए और धरना देकर बैठ गए। शिक्षकों ने बीएसए को दिए मांग पत्र में सभी स्थायी मान्यता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों का वेतन वितरण अधिनियम 1978 के तहत अनुदान सूची में लेने, वेतन अनुमन्यता जारी कर वेतन का भुगतान कराने, उच्चीकृत सहायता प्राप्त हाई स्कूलों में प्रधानाध्यापकों की पूर्ति मान्यता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों से कराने, प्रधानाध्यापक का पद रिक्त होने पर विद्यालय के वरिष्ठतम शिक्षक को प्रधानाध्यापक बनाने, पुनरीक्षित वेतन संरचना में सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन निर्धारण विभागीय आदेश निर्गत कराने, प्रोन्नति वेतनमान 22 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले सभी शिक्षकों को देने, स्नातक योग्यताधारी मृतक आश्रितों को पूर्व की भांति शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति करने, शिक्षकों को मेडिकल कैशलेश की सुविधा मुहैया कराने, राज्य कर्मचारियों की भांति शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी सेवानिवृत्त के समय उपार्जित अवकाशों का नगद भुगतान कराने आदि की मांग की गई है।
विज्ञापन

पत्र में वित्त एवं लेखाधिकारी से भी वेतन संबंधी समस्याओं का निस्तारण समय रहते करने की मांग की गई है। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने वेतन का भुगतान प्रत्येक महीने की एक तारीख को कराने की मांग की है। इस मौके पर मंडलीय महामंत्री यशपाल सिंह, दुष्यंत सिंह, मोहम्मद सुलेमान, डॉ. हर्षवर्धन सिंह, सत्यवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, राजाराम सिंह, राजपाल सिंह, सत्येंद्र कुमार, राजीव चौहान, बीना शर्मा, दीपिका यादव, ममता रानी, शशिबाला, भूपेंद्र सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन


एक तारीख को मिले वेतन
बिजनौर। उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ आर्य गुट की जिला इकाई की बैठक में शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की गई। बाल भारती जूनियर हाई स्कूल में जिलाध्यक्ष सुनील कुमार आर्य की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के वेतन का भुगतान सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के अनुसार कराने, उच्च प्राथमिक विद्यालयों को अनुदान दिलाने, वेतन का भुगतान प्रत्येक महीने की एक तारीख को कराने की मांग की है। बैठक में सुधीर कुमार राजपूत, सुभाष सिंह, जमील अहमद, सत्यपाल सिंह, रमेश चंद्र शर्मा, अरविंद कुमार, ओमपाल सिंह आदि ने विचार रखे। संचालन कमलवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें