फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के कॅरियर को उड़ान देने में लगे जिले के अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं के कैरियर को उड़ान देने में लगे अधिकारी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के युवाओं को कैरियर टिप्स देने के लिए डीएम जगतराज की पहल रंग लाने लगी है। जिले के तो क्या, मेरठ तक के बच्चे डीएम के निर्देशन में चलाई जा रही कैरियर काउंसिलिंग क्लास में आ रहे हैं। क्लास में लड़कियों की तादाद लड़कों से भी ज्यादा है। डीएम द्वारा यह क्लास नि:शुल्क आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

भविष्य को लेकर युवा वर्ग गंभीर होता जा रहा है। युवा अनेक तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में लगे हैं। डीएम जगतराज ने जिले के युवाओं को नि:शुल्क कोचिंग देने के लिए कलक्ट्रेट में कॅरियर काउंसिलिंग क्लास लगवानी शुरू की है। क्लास में डीएम, एडीएम मदन सिंह गर्ब्याल व सुरेंद्र राम, सीडीओ डा.इंद्रमणि त्रिपाठी जैसे अनुभवी अधिकारी अपने अनुभव साझा कर रहे हैं तो प्रशिक्षु आईएएस इंद्रजीत सिंह, एसडीएम शशिभूषण, डीएसओ मनीष कुमार व जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार जैसे युवा अधिकारी युवाओं को हाल ही में चल रही प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी व कोर्स करा रहे हैं। सेंटर पर 85 किलोमीटर दूर अफजलगढ़ मोहम्मद अजहर रजा जैसे विद्यार्थी आ रहे हैं तो मेरठ से भी एक लड़का रोज आता है। प्रशिक्षु आईएएस इंद्रजीत सिंह के अनुसार जल्दी ही क्लास में 50 बच्चों के रजिस्ट्रेशन हो जाएंगे। क्लास के बेहतर परिणाम भी सामने आ रहे हैं। क्लास में आने वाले कई युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में निश्चित रूप से सफलता हासिल करेंगे। इंद्रजीत सिंह ने बताया कि क्लास में आने वाले युवाओं का व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है। बच्चे व अधिकारी व्हाट्सएप पर भी अपनी पाठन सामग्री व अन्य महत्वपूर्ण बातें शेयर करते रहते हैं। डीएम जगतराज के अनुसार जिले के बुद्धिजीवियों व कोचिंग सेंटर संचालक भी सेवा भाव से क्लास में आकर बच्चों को पढ़ा सकते हैं। डीएम का कहना है कि क्लास को लेकर लड़कियों में बहुत उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें