फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतो में खोदे जाएंगे कूडा निस्तारण गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों में खोदे जाएंगे 50 हजार कूड़ा निस्तारण गड्ढे
विज्ञापन

बिजनौर। गांवों को स्वच्छ बनाने में मनरेगा के माध्यम से कूड़ा करकट का निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए गांवों में ग्राम पंचायत की जमीन पर कूड़ा निस्तारण गड्ढे खोदने का काम शुरू हुआ है। जिले की पंचायतों में पचास हजार से अधिक गड्ढे खोदे जाने हैं।
विज्ञापन

गांवों में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अभियान के तहत पंचायतराज विभाग सफाई अभियान, तालाब सफाई आदि कार्यक्रम चला रहा है। प्रधानमंत्री के गंदगी भारत छोड़ो आह्वान के बाद अभियान में तेजी आई है। अब अभियान में मनरेगा की भी भागीदारी होगी। मनरेगा का कामकाज देख रहे राष्ट्रीय आजीविका मिशन के उपायुक्त ज्ञान सिंह ने बताया कि गांवों में कूड़ा करकट निस्तारण सबसे बड़ी समस्या है। लोग घरों का कूड़ा सड़क पर डाल देते हैं। अब ग्राम पंचायत की जमीन पर कूड़ा निस्तारण गड्ढे बनाए जाएंगे। ग्राम पंचायत के कम से कम 50 गड्ढे खोदे जांएगे। जगह के अनुसार संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि पहले कच्चे गड्ढे बनेंगे। बाद में उन्हें पक्का किया जाएगा। गड्ढों की लंबाई-चौड़ाई तय है। जिले में 1128 ग्राम पंचायत में 56400 गड्ढे खुदाई का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें