फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख की कर चोरी पकड़ी

Fri, 16 Dec 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में वाणिज्य कर विभाग की टीम ने एक सरिया फैक्टरी पर छापा मारकर छानबीन की तो यहां करीब 50 लाख रुपये की कर चोरी पकड़ी गई। विभाग की ओर से फैक्टरी स्वामी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

ज्वाइंट कमिश्नर (विशेष अनुसंधान शाखा) नागेंद्र प्रसाद और कार्यपालक जीएस बोनाल के निर्देशन में विभाग की टीम ने चांदपुर स्थित इनरसेल एलाइंज एंड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड पर छापेमारी की। जांच में टीम को फैक्ट्री में भारी मात्रा में तैयार सरिया मिला। फैक्ट्री में काफी मात्रा में कच्चा माल भी मिला। टीम ने बने हुए माल की जांच की तो वहां चार करोड़ का माल मिला। माल का कोई लेखा-जोखा भी नहीं मिला। इस तरह फर्म संचालक ने वाणिज्य कर विभाग को करीब 50 लाख रुपये का चूना लगा रखा था। 
जांच में डिप्टी कमिश्नर वीरेंद्र कुमार, नवीन कुमार, असिस्टेंट कमिश्रर बृजेश कुमार, विवेक उपाध्याय आदि मौजूद रहे। ज्वाइंट कमिश्नर नागेंद्र प्रसाद के अनुसार टैक्स न देने वाली फर्म के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी व्यापारी अपने माल का शत प्रतिशत कर जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें