50 बीएलओ पर गिरेगी गाज, नोटिस जारी
धामपुर। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को चालू हुए करीब 11 दिन बीत गए हैं। अभी तक 50 से अधिक बीएलओ ने मतदाता पुनरीक्षण संबंधी सामग्री को प्राप्त नहीं किया है। इससे पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रभावित हो रहा है। एसडीएम ने तहसीलदार को नोटिस जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने कहा कि विभागीय कार्रवाई के लिए डीएम को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है।
एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र में चार ब्लॉक धामपुर, स्योहारा, नहटौर और अफजलगढ़ शामिल हैं। सभी ब्लॉकों में करीब 452 बीएलओ बनाए गए हैं। अधिकांश से काम शुरू कर दिया है, पर 50 से अधिक ऐसे बीएलओ हैं जिन्होंने अभी तक पुनरीक्षण संबंधी सामग्री को प्राप्त नहीं किया। इन बीएलओ में धामपुर ब्लॉक के गांव मिर्जापुर पल्ला की बीएलओ शबनम, सरकथल माधो की गरिमा शर्मा, मोहम्मद अलीपुर लालमन के ओमपाल सिंह, तीबड़ी के राहुल कुमार, जमालपुर आलम की पूनम रानी, हाफिजाबाद की सीमा, पृथ्वीपुर बनवारी के ज्योति प्रकाश गहलोत, नुरुल्लहपुर चीमा की आदेश कुमारी, मुस्तफापुर तैयब के रेनूरानी व भूपेंद्र कुमार, मोनिका व शिव कुमार आर्य ठाटजट, मीनू कुमारी चकराजमल, अनुराधा नींदडू, नूरपुर छीपरी से योगेश कुमार, मुहम्मद अलीपुर की सुधा देवी, नंगली लाडन की बसीला खातून, दौलतपुर सुक्खा की साधना, सुहागपुर की कुमकुम व अनीता सैनी, फतेहपुर जमाल की कविता, गजरौला के प्रीतम सिंह, टांडा बेरखेड़ा की अर्पणा, ढक्का करमचंद की शिवानी, जैतरा की याचना, साहनपुर नवादा की प्रीति, अहमदपुर जलाल की इंदू, कृपाल सिंह शेखपुर भांवड़ा, नंगला नत्था की अर्चना, कोपा से पूनम राणा, हसनपुर पालकी की दीपशिखा, हेमलता हसनपुर पालकी ने अभी तक मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सामग्री प्राप्त नहीं की है।
वहीं, नहटौर ब्लॉक क्षेत्र की ग्रामसभा अथाई शेख के बीएलओ विजयवीर सिंह, शेरपुर बल्ला की पूनम देवी, नकीवपुर से शिवम कुमार, कश्मीरी से मुकेश कुमारी, रघुनाथपुर से इमरन अंजुमन, मोहम्मदपुर परमा से संगीता, मटोरा दरगाह से सुमन देवी, रायपुर लकड़ा से शकील अहमद, भाराखेड़ी दुगरी से अनीता देवी, भवानीपुर तरकौला से ज्योति सिंह, शप्पर शिकोहपुर पूर्व खदाना से संगीता, मीमला मुस्तफाबाद से अनीता देवी, सीकरी बुजुर्ग की मीनाक्षी रानी व महमूदपुर भिक्का से सुधा रानी ने अभी तक बीएलओ की सामग्री प्राप्त नहीं की है, जिनके खिलाफ कार्रवाई करने को नोटिस जारी कर दिए हैं।
अफजलगढ़ क्षेत्र के कल्लूवाला में शालिनी कुच्छल, फजलाबाद से लता रानी व प्रदीप ने भी कार्यक्रम के 10 दिन के बाद भी मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत से सामग्री प्राप्त नहीं की है। इससे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र के लोग तहसील में आकर अधिकारियों से संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों की शिकायत कर रहे हैं।