जिले में 49 नए कोराना संक्रमित मिले
बिजनौर। बृहस्पतिवार को जनपद में कुल 4716 लोगों की कोरोना जांच की गई, जबकि प्रयोगशाला से प्राप्त हुई कुल 5308 जांच रिपोर्ट में से 49 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनके साथ में 5259 की रिपोर्ट नेगेटिव आई। नए मरीजों को शामिल कर अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 14 हजार 464 पर पहुंच गई है। वर्तमान में एक्टिव केस 600 रह गए हैं।
जिले में अब कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने लगी है। पिछले दस दिन से कम संख्या में मरीज मिलने से सभी को काफी राहत मिल रही है। बृहस्पतिवार को जनपद में कुल 49 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। नए मरीजों को शामिल कर जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 14 हजार 464 पर पहुंच गई है। बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर 13 हजार 765 मरीजों कोरोना को अलविदा कहा है, जबकि 99 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले घटकर 600 पर पहुंच गए हैं। सीएमओ डा. विजय कुमार गोयल के अनुसार अब जनपद बिजनौर राहत की ओर बढ़ रहा है, जो सभी जिलेवासियों के लिए अच्छे संकेत हैं। ऐसे में सभी को सावधानी से काम लेने की आवश्यकता है, जिससे कोरोना को परास्त किया जा सके।