फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 वार्डों के 48 लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
11 वार्डों के 48 लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति
विज्ञापन

धामपुर। निकाय चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूचियों के प्रकाशन के बाद सात नवंबर तक पालिका के विभिन्न वार्डों में क्षेत्र के लोगों से दावे और आपत्तियों को प्राप्त किया जा रहा था। धामपुर पालिका में 11 वार्डों में 48 लोगों ने मतदाता सूची में बीएलओ की ओर से गलत वोटों को बनाने का आरोप लगाते हुए संबंधित वोटों को काटने की आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पालिका के स्थानीय निकाय चुनाव के प्रभारी तरुण कुमार ने बताया कि अधिकारियों की ओर से सात नवंबर तक प्रकाशित हुई मतदाता सूची के दौरान लोगों से दावे और आपत्तियों को दर्ज किया जाना था। सोमवार को समय पूरा हो गया है। इस अवधि में धामपुर पालिका के 11 वार्डों में से बूथ नंबर तीन पर सात, 15 में छह, 16 में पांच, 17 में 20, 23 में 03, 25 में 03 व वार्ड 22 में 04 लोगों ने कुछ लोगों के बीएलओ की ओर से गलत वोटों को बनाने का आरोप लगाते हुए आपत्तियों को दर्ज कराया है। दो वार्डों में से वार्ड नंबर 15 में छह और वार्ड नंबर 16 में दो लोगों ने अपने नाम पतों में संशोधन कराने के लिए आवेदन किए हैं। नौ वार्डों में 84 लोगों के वोट बनाए गए हैं। इनमें से वार्ड नंबर तीन में 11, आठ में एक, नौ में तीन, 15 में 44, 16 में एक, वार्ड नंबर 17 के भाग 41 में पांच, भाग 42 में आठ, वार्ड 23 के भाग 53 में दो, भाग 54 में दो, वार्ड 25 के भाग 58 में आठ, वार्ड 22 के भाग 51 में छह और भाग 52 में सात लोगों के वोट बढे़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें