धामपुर में विद्युत निगम ने निजी नलकूप बकायादारों के खिलाफ बकाया जमा न करने पर बिजली के कनेक्शन काटो अभियान शुरू कर दिया है। अब तक अधिकारी अभियान के तहत डिवीजन में करीब 800 निजी नलकूप बकायादार किसानों के बिजली के कनेक्शनों को काट चुके हैं। शनिवार को 47 लोगों के कनेक्शनों को काटा गया है। उधर, किसानों ने निगम के खिलाफ लामबंदी शुरू कर दी है।
निगम के एक्सईएन हरीश कुमार चौधरी का कहना है कि सरकार का निगम के अधिकारियों पर बकाया जमा करने को दबाव है। अब तक निगम की ओर से ऐसे 800 किसानों के निजी नलकूपों के बिजली के कनेक्शनों को काटा जा चुका है जिनके द्वारा प्रयास करने के बाद भी बकाया जमा की गई है। यदि बिजली के कनेक्शनों को कटवाने से बचाना है कि उनके पास केवल एक ही विकल्प है कि वे बकाया जमा करें, नहीं तो उनके खिलाफ होने वाली कार्रवाई से बचाव का कोई विकल्प नहीं है। उधर भाकियू के हरनाम सिंह, सत्यपाल सिंह, हरिराज सिंह, चेतन सिंह निगम पर किसानों के साथ नाइंसाफी करने का आरोप लगाते हुए चेताया कि यदि किसानों का उत्पीड़न नहीं रोका गया तो उन्हें मजबूरी में आंदोलन को विवश होना पड़ेगा।