फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

450 गांवों में होगा सट्टा प्रदर्शन

Mon, 12 Sep 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर में चीनी मिल ने गन्ना क्षेत्रफल का सर्वे कार्य पूरा करने के बाद एक सितंबर से सट्टा प्रदर्शन शुरू कर दिया है। अब तक 450 गांवों में से 150  गांवों में प्रदर्शन किया जा चुका है। सितंबर माह के अंत में किसानों को फ्री पर्ची कलेंडरों का वितरण होगा। मिल का प्रयास है कि पेराई सत्र चालू होने के बाद किसी को कोई परेशानी न हो। किसानों की सहमति से आने वाली समस्याओं को दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

धामपुर चीनी मिल के गन्ना जीएम आजाद सिंह ने बताया कि जून-जुलाई माह में मिल की ओर से गन्ना सर्वे किया गया। सर्वे के मुताबिक चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना क्षेत्रफल पिछले पेराई सत्र से अधिक 42,800  हेक्टेयर है।  किसानों की सुगमता के हिसाब से गन्ना सर्वे का काम पूरा होने के बाद मिल ने एक सितंबर गन्ना सट्टा प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मिल क्षेत्र में 450 गांव है। इन गांवों के करीब 70 हजार किसान बतौर सदस्य मिल  को गन्ना आपूर्ति करते हैं। इन सभी गांवों को आठ जोनों में बांट रखा गया है। मिल गेट को छोड़ कर इन गांवों में करीब 192 गन्ना तौल केंद्र है, जिनके माध्यम से चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति होता है। 
अब तक करीब 150 गांवों के 25 हजार से ज्यादा किसानों को उनके गांवों में जाकर गन्ना सट्टे का प्रदर्शन कराया जा चुका है। प्रदर्शन के दौरान जो किसान अपनी गन्ना पैड़ी, पौधा या अगेती पछेती प्रजाति के सट्टा सूची में दर्ज गन्ने में अंतर बताता है, तो उसकी आपत्ति को दर्ज कर हल कराया जा रहा है। प्रदर्शन का मतलब ही यही है कि मिल का पेराई सत्र शुरू होने के  बाद कोई किसान यह शिकायत न करें कि उनके पास पौधा या पैड़ी गन्ने का अधिक क्षेत्रफल था और मिल अधिकारियों ने मनमर्जी से दर्ज कर नुकसान पहुंचा दिया।
विज्ञापन

 ऐसी शिकायत से बचने के लिए मिल द्वारा एक सितंबर से गांवों में टीम द्वारा गन्ना सट्टा प्रदर्शन कराया जा रहा है। यह कार्य पूरा              होने के बाद इस माह के अंत में ही किसानों को फ्री पर्ची कलेंडरों को वितरण करने का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें