फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यप्रणाली होगी पारदर्शी और चुस्त-दुरुस्त

Mon, 12 Sep 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद में वन निगम की कार्यप्रणाली को पारदर्शी और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए विभाग ने योजनाएं तैयार की हैं। निगम की लकड़ियों को खुर्दबुर्द होने से बचाने के लिए सीसी टीवी कैमरे लगाने की भी योजना है। वन निगम के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मो.रिहान खान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चार वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश को बहुमुखी विकास देकर सभी चुनावी वादों को समय से पहले पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि वन निगम की सभी व्यवस्थाएं ऑनलाइन की जा रही हैं। जंगल क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी योजना है, ताकि वन निगम को पारदर्शी बनाया जा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेश में 24 घंटे के भीतर पांच करोड़ वृक्ष रोपित करने, उनके संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेने के अभियान को पर्यावरण की दृष्टि से उपयोगी बताया। जलालाबाद चेयरमैन याकूब राईन के आवास पर राज्यमंत्री का सपाइयों की ओर से मो.फैसल, फरमान राईन, फहीम, महमूद कुरैशी, हाजी इस्लामुद्दीन, हाजी अय्यूब, अरशद खां, हाफिज महमूद, आफताब राईन, नफीस, इमरान मंसूरी ने स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें