फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात ब्लॉक में 4452 ने नामांकन पत्र दाखिल किए

विज्ञापन
विज्ञापन
सात ब्लॉक में 4452 ने नामांकन पत्र दाखिल किए
विज्ञापन

बिजनौर। ग्रामपंचायतों के उपचुनाव में नामांकन कराने को लेकर जबरदस्त जोश रहा। दावेदार समय समाप्त होने तक नामजदगी कराने आते रहे। शपथग्रहण नहीं करने वाले प्रधानों ने अपने समर्थकों के नामांकन कराने में अधिक दिलचस्पी ली। जिले के सात ब्लॉक में 4452 दावेदारों ने नामांकन कराए हैं।
निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव में प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य का नामांकन कराने को मात्र एक दिन दिया है। जिले के 11 ब्लॉक में प्रधान के एक, बीडीसी के दो तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 6609 पद रिक्त हैं। शाम पांच बजे तक दावेदार आते रहे। इसलिए रात आठ बजे तक भी चार ब्लॉक के नामांकन पत्रों की जांच का काम पूरा नहीं हो सका। स्योहारा ब्लॉक में 550 ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों के लिए 541 ने नामांकन कराया। यहां 492 सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय है। किरतपुर ब्लॉक में 513 पदों के लिए 503, नूरपुर ब्लॉक में 640 रिक्त पदों के लिए 676, मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में 671 पदों के लिए 638, कोतवाली ब्लॉक में 608 पदों के लिए 591, नहटौर ब्लॉक में 705 पदों के लिए 813, हल्दौर ब्लॉक में 595 पदों के लिए 657 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन

जलीलपुर ब्लॉक में 588 रिक्त पदों के लिए 665 नामांकन दाखिल हुए। गांव गंधौर में क्षेत्र पंचायत सदस्य मानसिंह हरिनगर निवासी का चुनाव के बाद निधन हो गया था। अब उनकी पत्नी नीता देवी ने पर्चा भरा है।
विज्ञापन

अफजलगढ़ में जमा किए गए नामांकन पत्र
अफजलगढ़। पंचायत उप चुनाव के चलते ब्लॉक परिसर में नामांकन पत्र दाखिल किए गए। रविवार को विकास खंड में 380 ग्राम पंचायत सदस्यों सहित एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र किए गए। एडीओ रविकांत ने बताया कि पंचायत चुनाव के 380 सदस्यों के अलावा एक क्षेत्र पंचायत सदस्य का उपचुनाव होना है। रविवार को 380 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 394 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। वहीं एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए जिला पंचायत सदस्य के पति शैलेंद्र चौहान सहित पांच लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें