जिले में 4197 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
बिजनौर। नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में तीन हजार से अधिक विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जीजीआईसी अफजलगढ परीक्षा केंद्र पर सबसे अधिक विद्यार्थी परीक्षा देने नहीं आए। परीक्षा 11 ब्लॉक के 24 केंद्र पर हुई। केपीएस इंटर कॉलेज संकलन केंद्र से उत्तर पुस्तिका नोडल केंद्र को जाएंगी। हिंदू इंटर चांदपुर केंद्र पर सबसे अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे। जिले में 4197 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
नवोदय विद्यालय सैंदवार के प्रधानाचार्य एवं परीक्षा के जिला नोडल अधिकारी धर्मेंद्र कुमार जैन ने बताया कि कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा के लिए 8105 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिले के हर ब्लॉक में परीक्षा केंद्र बना था। सभी केंद्र पर विभागीय पर्यवेक्षक उपस्थित थे। सभी 24 केंद्र पर परीक्षा समय से प्रारंभ हुई। केंद्रों पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम थे
बताया कि 4197 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 3308 विद्यार्थियों अनुपस्थित रहे। इस प्रकार 59.18 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। सबसे अधिक परीक्षार्थी जीजीआईसी अफजलगढ़ केंद्र पर अनुपस्थित रहे। केंद्र पर पंजीकृत 157 परीक्षार्थियों में से केवल 75 विद्यार्थी परीक्षा देने आए। हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर केंद्र पर सबसे अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है।
नोडल केंद्र अलीगढ़ जाएंगी उत्तर पुस्तिका
प्रधानाचार्य डीके जैन ने बताया कि सभी 11 ब्लॉक की उत्तर पुस्तिका जिला मुख्यालय पर केपीएस बिजनौर संकलन केंद्र पर जमा हुई। यहां से उत्तर पुस्तिका कड़ी सुरक्षा के बीच प्रदेश के नोडल केंद्र अलीगढ़ भेजी जाएंगी। वहां से पूरे सूबे की उत्तर पुस्तिका सीबीएसई जाएंगी।