फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ बदलने के विरोध में ग्रामीणों ने नहीं किया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बूथ बदलने के विरोध में ग्रामीणों ने नहीं किया मतदान
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। गांव गजुपुरा का मतदान केंद्र बदलवाने के विरोध में ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों ने दो बजे तक वोट नहीं डाले। इसका पता चलते ही डीएम सुजीत कुमार, एसपी संजीव त्यागी गांव में पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान ने उनका बूथ जानबूझकर बदलवाया है। डीएम, एसपी की मौजूदगी में पुलिस ने ग्राम प्रधान को दौड़ा दौड़ाकर पीटा और थाने ले गई। इसके विरोध में दूसरे गांव के लोगों ने मतदान नहीं किया।
गांव गजुपुरा का मतदान केंद्र इस बार गांव रसूलपुर इम्मा में बनाया गया था। ग्रामीण इसके विरोध में उतर गए और मतदान नहीं किया। दोपहर को डीएम और एसपी गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि इस संबंध में वह अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रधान के कहने पर बूथ रसूलपुर इम्मा में पहुंचा दिया गया, जो करीब डेढ़ किमी दूर है। रास्ता भी कीचड़ से भरा है। डीएम और एसपी के समझाने के बाद ग्रामीणों मतदान के लिए तैयार हो गए। पुलिस ने प्रधान अनीस अहमद जैदी को उसके घर से बुलवा लिया और उसे बूथ पर ले जाकर बुरी तरह से पीटा। पुलिस प्रधान को पीटते हुए कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि उनके परिवार के अन्य सदस्यों को भी अधिकारी घर से उठा ले गए। आरोप है कि उनके घर पर पुलिस ने डंडे बरसाए। प्रधान के पिटने की वीडियो बनाते हुए पुलिस ने कई युवकों को दबोच लिया और उनके मोबाइल फोन छीन लिए। वहीं, प्रधान की पिटाई के विरोध में रसूलपुर इम्मा के ग्रामीणों ने भी चुनाव का बहिष्कार कर दिया। प्रधान के परिजनों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन विशेष समुदाय पर ज्यादती कर रहा है। प्रधान की पिटाई के बाद गांव गजुपुरावासी भी तनातनी की वजह से मतदान करने नहीं जा सके। प्रधान की पिटाई के बाद मतदान स्थल खाली पड़ा रहा। ग्रामीणों ने डीएम, एसपी के विरुद्ध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

बूथ बदलाने की जांच होगी : डीएम
डीएम सुजीत कुमार ने बूथ बदलाने की घटना की जांच कर कार्रवाई की बात कही है। डीएम का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

मतदान में व्यवधान डाल रहा था प्रधान : एसपी
एसपी संजीव त्यागी का कहना है कि ग्रामीणों ने प्रधान पर मतदान न करने देने का आरोप लगाया था। मतदान में अशांति पैदा करने के आरोप में प्रधान को गिरफ्तार किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


गजुपुरा प्रकरण की होगी जांच : प्रेक्षक
प्रेक्षक राजेश्वर प्रसाद ने तहसील क्षेत्र में बूथों का दौरा किया। प्रेक्षक का कहना है कि गजुपुरा में छह बजे तक मतदान पूर्ण नहीं हो पाता है तो चुनाव में गड़बड़ी मानी जाएगी। प्रधान पर हुए लाठी चार्ज की घटना की जांच कराई जाएगी। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें