नजीबाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने जाब्तागंज चौकी इंचार्ज एसआई संजय यादव को सम्मानित किया।
आचार्य आरएनकेला इंटर कॉलेज में प्रबंधक हर्षित सराफ की अध्यक्षता में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। एबीवीपी के प्रदेश मंत्री सचिन चौधरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के सच्चे मार्ग दर्शक हैैं। उनके आदर्श कार्यों से आज भारत की पहचान विश्व में हुई है। भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह व पारस चौधरी ने कहा कि शिकागो मेें आयोजित धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व कर विवेकानंद ने पुरी दुनिया में भारत के सिर गर्व से ऊंचा किया है। कार्यक्रम के दौरान जिला संयोजक शशिकांत बालियान, अभिषेक त्यागी, मोहित राजपूत, हरवीर कुशवाहा, राघव त्यागी ने जाब्तागंज चौकी इंचार्ज संचय यादव व अमित कुमार को सम्मानित किया। इस अवसर पर नीरज, अनुराग, आशीष त्यागी, राघव, हरवीर कुशवाहा, आशू अग्रवाल, रितेश सैन आदि उपस्थित रहे।