जमानिया कस्बा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में साफ सफाई करती हिंदू पीजी कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राएं।
भागूवाला/नजीबाबाद। डीएमआर डिग्री कॉलेज के शिविरार्थियों ने एनएसएस शिविर जल संरक्षण दिवस के रूप में मनाया। ‘जल है तो कल है’ के नारों के साथ स्वयंसेवी विद्यार्थियों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
डीएमआर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य चंद्रशेखर सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई विद्यार्थियों ने गांव राजगढ़ में शिविर आयोजित किया। जल बचाओ, जीवन बचाओ, जल है तो कल है, जल ही जीवन है के नारों के साथ स्वयंसेवी छात्रों ने गांव में रैली निकाली।
प्राचार्य चंद्रशेखर ने कहा कि पूरे विश्व में पीने योग्य जल में तेजी के साथ कमी आ रही है। शिक्षक वीरेंद्र सिंह, भुनेश्वर जगवीर, विमल, शगुफ्ता परवीन, पुखराज आदि ने विचार रखे। इस अवसर पर आरजू परवीन, सायमा, नितिन, गुलिस्तां, फरमान, दीपक, विजय मौजूद रहे।