अमरोहा। शहर और गांव में महिला कर्मचारी डोर-टू-डोर भ्रमण करेंगी। वह महिलाओं और परिवार के मुखिया को जानकारी देंगी। ताकि सही तरीके से क्रियान्वयन हो सके और अधिक संख्या में लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। प्रदेश सरकार ने नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान शुरू किया है।
इसके तहत महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। सोमवार को विकास भवन स्थित सभागार में वर्कशॉप हुआ, जिसमें सभी विभागों की महिला कर्मचारी शामिल रहीं। जिसमें शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायक, आशा और सफाई कर्मचारी शामिल रहें।
प्रोजेक्टर के जरिए महिला उत्थान से संबंधित वीडियो भी दिखाई गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति सरन श्रीवास्तव ने कहा कि योजनाओं का अधिक संख्या में प्रचार-प्रसार करने की जरूरत है। सरकार की मंशा बिल्कुल स्पष्ट है।
अधिक संख्या में लोगों को लाभ मिल सके। इसके लिए जरूरत है जागरूक करने की। महिला कर्मचारी शहर और गांव की सड़क और गलियों से गुजरेंगी। प्रत्येक दरवाजे पर दस्तक देंगी। महिला उत्थान की योजनाओं को विस्तार से बताएंगी।
जब लोग योजनाओं के बारे में जानेंगे। उसके बाद योजनाओं से लाभान्वित हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजना संचालित हैं। अंत्योदय राशन कार्ड के तहत वास्तविक गरीबों को राशन मिल रहा है।
महिलाओं की बेहतरी के लिए विवाह पंजीकरण अनिवार्य है। विधवा पेंशन योजना में आयु की बाध्यता समाप्त कर दी गई है। पीएम आवास के लिए महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।