फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की जांच हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। लोकसभा चुनाव के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीन की जांच शुरू हो गई है। पहले दिन 200 मशीन की जांच हो सकी। इसके चलते सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट भवन के हॉल में सोमवार को जांच प्रक्रिया शुरू हुई। जिले में लोकसभा चुनाव के लिए 1721 कंट्रोल यूनिट, 2326 बैलेट यूनिट और वीवीपैट आई है। एसडीएम एपी सिंह और बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी संजय आनंद की देखरेख में जांच हुई।
दरअसल कंपनी की तरफ से जो ईवीएम और वीवीपैट की सप्लाई होती है उसकी कंपनी के इंजीनियर जिला स्तर पर जांच परख करते हैं। प्रथम स्तरीय चेकिंग में मशीन सही से काम कर रहा है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे चला कर देखा जाता है। इंजीनियर ने प्रथम स्तरीय चेकिंग के तहत ईवीएम को परखा। शाम तक 200 कंट्रोल और बैलेट यूनिट की जांच हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें