फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसमपुर गांव में मादा गुलदार का शव मिलने से वन विभाग में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने के खेत में गुलदार का शव मिला
विज्ञापन

अफजलगढ़ । ग्राम मौसमपुर के जंगल में एक गन्ने के खेत में एक मादा गुलदार का शव मिला। जिससे वन विभाग में हड़कंप मच गया। ग्रामीणो में दहशत का माहौल है। वहीं, ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गुलदार के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। डीएफओ ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मौसमपुर के जंगल में किसान विजयपाल सिंह पुत्र सौपाल सिंह के गन्ने के खेत में एक मादा गुलदार का शव पड़ा मिला। जिसकी उम्र करीब छह साल है। ग्रामीणों की गुलदार को देखने के लिए भारी भीड़ लग गई। वहीं, वन विभाग के अधिकारियों को खेत स्वामी ने सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचीं। गुलदार का शव अपने कब्जे में लिया। अधिकारियों का कहना है कि पीएम कराने के बाद ही मादा गुलदार के मौत के कारणों का पता लगा सकेगा। डीएफओ एम सेमारन व अमानगढ़ रेंजर राकेश शर्मा, डिप्टी रेंजर श्यामलाल यादव, अमानगढ़ रेंजर जयपाल सिंह मौके पर पहुंचे। डीएफओ ने बताया कि संभवत: गुलदार की मौत स्वाभाविक है। बाकी पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ बता पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें