फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने बीएसए महेशचंद्र को चार सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। इसमें बताया कि जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत अनुदेशकों को खेल व कंप्यूटर आदि के उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। बिना उपकरणों के विद्यार्थियों को पढ़ाने में समस्या आ रही है। इसके अलावा अनुदेशकों का मानदेय हर महीने के पहले सप्ताह में दिलाने, टीएलएम राशि दिलाने, कंप्यूटर व खेल उपकरणों के रखरखाव के लिए धनराशि आवंटित करने तथा अनुदेशकों का साल 2013 का मानदेय दिलाने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष संदीप सिंह, अनु विश्नोई, संदीप सिंह, सत्यम चौधरी, हेमेंद्र सिंह, पुनीश कुमार, पल्ल्वी आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
बिजनौर। यूनिवर्सल एकेडमी में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं के सम्मान में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उप प्रधानाचार्या खुशबू कर्णवाल ने कहा कि शिक्षक हमेशा चाहते हैं कि उनके विद्यार्थी हमेशा सही काम करें। जिस प्रकार बच्चे माता पिता के ऋणी होते हैं उसी प्रकार शिक्षक के भी ऋणी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें