फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दौर के दोयज मेले में बिना पैसा दिए दुकान लगेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर के दोयज मेले में बिना पैसा दिए दुकान लगेंगी
विज्ञापन

बिजनौर। हल्दौर में लगने वाले दोयज के गुदड़ी मेले में इस बार दुकानदारों से कोई वसूली नहीं होगी। एसडीएम ब्रजेश सिंह ने नगर पालिका के ईओ को इस बारे में मुनादी कराने के निर्देश दिए हैं। मेला 17 सितंबर से एक अक्टूबर तक लगेगा।
हल्दौर में लगने वाले दोयज के गुदड़ी मेले पर संकट के बादल मंडरा गए थे। एसडीएम ने पांच दिन पूर्व मेले की दी गई अनुमति को निरस्त कर दिया था। कुछ लोगों ने प्रशासन से शिकायत की थी कि मेले का कुछ लोग ठेका देकर दुकानदारों से अवैध वसूली करते थे। यह लोग मेले की जमीन को अपनी बताकर ठेका देते हैं। कोई टैक्स इन लोगों के द्वारा नहीं दिया जाता। दो दिन पहले प्रशासन ने शर्ताें के आधार पर मेला लगाने की अनुमति दी थी। कहा था कि मेले में सफाई और पानी की व्यवस्था का सारा खर्च मेले के आयोजक को देना होगा। फायर ब्रिगेड की गाड़ी का खर्च भी देंगे। जीएसटी व अन्य टैक्स भी देना होगा। ऐसी तमाम शर्तें प्रशासन ने आयोजकों पर लागू की थी। दुकानदारों से वसूली का शर्त में कोई जिक्र नहीं था। अब इसे भी मेले की शर्तों में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ब्रजेश सिंह के मुताबिक मेले में किसी भी दुकानदार से वसूली नहीं होने दी जाएगी। जो ऐसा करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। नगर पालिका हल्दौर के ईओ को निर्देश दिए है कि इस बारे में वह मुनादी करा दें। कोई भी दुकानदार किसी को मेले में दुकान लगाने के लिए कोई पैसा न दें। उन्होंने कहा कि मुनादी शुरू कराई जा रही है। यह मुनादी लगातार होती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें