फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष व सदस्य बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष व सदस्य बर्खास्त
विज्ञापन

बिजनौर। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दानिश अख्तर, सदस्य उदयराज सिंह व डा.सरिता वर्मा को शासन ने बर्खास्त कर दिया है। तीनों पदाधिकारी सरकारी पद पर रहते हुए अपने पदों के प्रति उदासीन थे।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी गुमशुदा बच्चों को परिवार से मिलाने के लिए कोशिश करते हैं। अध्यक्ष पद पर दानिश अख्तर, सदस्य पद पर उदयराज सिंह व डा.सरिता वर्मा नियुक्त किए गए थे। किसी ने शासन को शिकायत भेजकर कहा था कि ये तीनों सरकारी सेवा में हैं और अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक तरह से नहीं कर रहे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव रेणुका कुमार ने इसकी जांच कराने के आदेश डीएम को दिए थे। डीएम ने जांच के लिए जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक विजय प्रकाश श्रीवास्तव, डीआईओएस राजेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार को सौंपी थी। जांच में पाया गया कि दानिश अख्तर एमजीएमपी मुस्लिम इंटर कॉलेज किरतपुर में सहायक अध्यापक, उदयराज सिंह, मूर्ति देवी सरस्वती इंटर कॉलेज नजीबाबाद में भूगोल विषय के प्रवक्ता तथा डा.सरिता वर्मा रमा जैन इंटर कॉलेज नजीबाबाद में अर्थशास्त्र की प्रवक्ता हैं। तीनों की नियुक्ति जिला मुख्यालय से 17 से 35 किलोमीटर दूर तक है। जांच आख्या के आधार पर शासन ने तीनों को उनके पद से बर्खास्त कर दिया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें