फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में समाया डबल पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
साहनपुर बिजलीघर से विद्युत आपूर्ति ठप
विज्ञापन

नजीबाबाद। साहनपुर बिजलीघर से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप होने से साहनपुर और नजीबाबाद क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान हैं।
132 केवी उपसंस्थान से नगर पंचायत साहनपुर में बने साहनपुर बिजलीघर को जोड़ा गया है। बीती रात क्षेत्र और पहाड़ों पर हुई भारी वर्षा से पुरनपुर क्षेत्र में मालन नदी में खड़े 33 केवीए उपसंस्थान से जुड़ा डबल पोल क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे साहनपुर बिजलीघर की आपूर्ति ठप हो गई। साहनपुर बिजलीघर से नगर पंचायत साहनपुर और नजीबाबाद के हर्सवाड़ा, वाहिदनगर, संतोमालन, स्टेशन रोड नजीबाबाद क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति दी जाती है।
विज्ञापन

साहनपुर बिजलीघर से जुड़ा डबल पोल नदी में समा जाने से सोमवार की तड़के से साहनपुर बिजलीघर से जुड़ी साहनपुर और नगर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप है। एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। जलस्तर घटने के बाद मंगलवार की तड़के डबल पोल लगाने का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने दोपहर तक विद्युत आपूर्ति मिलने की संभावना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें