फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुआवाला बादशाहपुर मार्ग खस्ताहाल, सांसद ने नहीं ली सुध

विज्ञापन
विज्ञापन
सुआवाला बादशाहपुर मार्ग खस्ताहाल, सांसद ने नहीं ली सुध
विज्ञापन

अफजलगढ़। सुआवाला से बादशाहपुर मच्छमार मार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मार्ग निर्माण को लेकर सांसद से विधायक तक गुहार लगाई, पर मार्ग का निर्माण नहीं हो सका। आरोप है कि सांसद ने तो क्षेत्र में आना तक छोड़ दिया। दो चार बार दिखाई दिए, फिर कभी नहीं आए।
सुआवाला से बादशाहपुर मार्ग की लंबाई करीब तीन किमी है। मार्ग का निर्माण हुए दो दशक से ज्यादा हो गए। मार्ग में गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश से मार्ग पर जलभराव हो जाता है जिससे आएदिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के हरदेव सिंह, नविंदर सिंह, कमलजीत सिंह, पंकज कुमार, अंजुल कुमार, विशाल सिंह आदि का कहना है कि सुआवाला से बादशाहपुर व मच्छमार को जोड़ने का एकमात्र मार्ग है। जो कई वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ा है। आरोप है कि कई बार विभागीय अधिकारियों को भी समस्या से अवगत कराया। लेकिन नतीजा सिफर निकला। सांसद से लेकर विधायक तक के दरबार में मार्ग निर्माण की गुहार लगाई गई। इसके बाद सांसद ने भी क्षेत्र में आना जाना छोड़ दिया। सांसद निधि तक से मार्ग का निर्माण नहीं हो सका। आरोप है कि सांसद ने लोकसभा क्षेत्र की पूरी जिम्मेदारी प्रतिनिधि के ऊपर छोड़ दी है। सांसद प्रतिनिधि भी ढाक के तीन पात बताकर ग्रामीणों का टरकता रहता है। मार्ग पर दुपहिया वाहनों का होकर निकला दुर्भर हो गया। बाइक लेकर पैदल निकलना पड़ता है। ग्रामीणों ने चेताया यदि जल्द ही मार्ग का निर्माण नहीं हुआ तो आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का पुरजोर विरोध किया जाएगा। ग्रामीणों ने डीएम से मार्ग निर्माण की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें