फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुरू की भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। गांव कौड़ीपुुरा के ग्रामीणों ने अपने गांव के पास स्वीकृत अंडरपास पुल का निर्माण कराने की मांग को लेकर शुक्रवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। कई ग्रामीण सवेरे से शाम तक भूख हड़ताल पर रहे । ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की ओर से फोरलेन हाईवे 74 पर अंडरपास पुल स्वीकृत है तो निर्माण करने में देरी क्यो हो रही है। ग्रामीणों ने जल्द ही पीएनसी कंपनी के अधिकारियों से पुल का निर्माण शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण रोज की तरह से फोरलेन पर पिछले चार दिन से डेरा डाले हुए है। ग्रामीण अपने गांव के सामने हाईवे पर अंडरपास पुल के निर्माण की मांग कर रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि जब प्रशासन ने उनकी सुनवाई नहीं की तो उन्होंने शुक्रवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। महिलाओं में बीना , मुन्नी, विमला, सोमी , राजो , कमला, रम्मन, सुमेर, दिनेश, गंगाराम, मंगल सिंह , रूपचंद आदि भूख हड़ताल पर बैठे। इस दौरान ग्रामीणों से सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। आरोप है कि वह कई दिन से समस्या का निदान कराने की मांग को लेकर आंदोलनरत है। पर जनता की समस्या का निदान कराने का भरोसा देने वाली सरकार के नुमाइंदों को अभी तक कुछ नजर नही आया है। इस मौके पर गांव के काफी ग्रामीण मौजूद रहे। उधर फतेेहपुरलाल के ग्रामीणों का नौवें दिन भी फोरलेन हाईवे 74 अपने गांव के सामने अंडरपास पुल का निर्माण कराने की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। उधर पीएनसी के प्रोजेक्ट मैनजर मनोज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर उनके विभाग के पीडी निरीक्षण कर चुके है। पुल का निर्माण कराने का मामला प्रस्तावित है। अधिकारियों का जो आदेश होगा। उनकी समस्या का निदान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें