बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में चल रही द्वितीय बिजनौर क्रिकेट लीग का बुधवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में पीके पैंथर्स ने जफर टाइगर्स को 75 रन से हराकर ट्राफी जीती। जिलाधिकारी अटल कुुमार राय ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
फाइनल मुकाबले में पीके पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर कुल 135 रन बनाए। आदित्य ने 28, दीपक ने 43, पोसवाल ने नाबाद 25 रन का योगदान दिया। जफर टाइगर्स की ओर से शाकिब ने दो विकेट लिए। जवाब में जफर टाइगर्स की टीम कुल 61 रन पर ही सिमट गई। कप्तान जफर ने 15, यशन ने 18 रन का सहयोग किया। जबकि पीके पैंथर्स की ओर से धनंजय ने तीन, दीपक ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच दीपक कुमार रहे। कैप्टन गौरव शर्मा को बेस्ट फील्डर का अवार्ड मिला। सुरेश और गयासुद्दीन को बेहतरीन बॉलर के पुरस्कार से नवाजा गया। इसी प्रकार मैन ऑफ द सीरिज धनंजय एवं शाकिब रहे। इस मैच के अंपायर चितवन शर्मा, शाकिब, स्कोरर सूर्या और तुषार सोढ़ी रहे। क्लब सचिव नागेंद्र सारस्वत की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया गया।
नेहरू स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष डा. एके अग्रवाल की ओर से मुख्य अतिथि डीएम अटल कुमार राय और संरक्षक रजनीश अग्रवाल की ओर से विशिष्ट अतिथियों प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि डीएम अटल कुमार राय, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एसपी उमेश कुमार सिंह, क्लब अध्यक्ष डा. एके अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार सूर्यमणि रघुवंशी ने खिलाड़ियों, आयोजकों और पत्रकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आशीष अग्रवाल को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, पुलक कुमार डे, नागेंद्र कुमार सारस्वत, मानव सचदेवा, आशीष अग्रवाल, संजीव चौधरी, मुनीश त्यागी, डा. अशोक चौधरी, सिद्धार्थ कुमार, पीयूष राज आदि मौजूद रहे।