फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय दिलाने को आशाओं ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । चंदक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ी आशाओं और संगिनियों ने एक वर्ष का मानदेय और दो वर्षों से रुका जननी सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। आशाओं ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपते हुए शीघ्र ही उनकी समस्याओं का निदान नहीं कराने पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने तथा भूख हड़ताल करने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को चंदक पीएचसी से जुड़ी आशा कार्यकर्ता और संगिनियां सीएमओ कार्यालय परिसर में एकत्रित हुई और नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं का मार्च 2017 से मार्च 2018 तक के मानदेय का भुगतान नहीं हो पाया है। यही नहीं पिछले दो सालों से जननी सुरक्षा योजना का लाभ भी उन्हें नहीं दिया गया है। इससे आशाओं के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। आरोप है कि अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को परेशान करने के उद्देश्य से पिछले दो वर्षों से चंदक के चिकित्सा प्रभारियों का तबादला कर दिया जाता है। इससे समय पर उनका भुगतान नहीं मिल पाता है। प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष रीना बैरागी, कुसुमलता, रेशा सैनी, प्रवेश देवी, गीता देवी, बिद्धो देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें