फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती का जन्म दिन जन कल्याण दिवस के रूप में मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मायावती की दीर्घायु की कामना 62 पौंड का केक काटा
विज्ञापन

फोटो 1से 6 तक
बिजनौर। बसपा सुप्रीमो मायावती का 62 का जन्मदिन जन कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर 60 पौंड का केक काटा गया।
इंदिरा बाला भवन में आयोजित कार्यक्रम में मायावती के जन्मदिन पर 62 पौंड का केक काटा गया। वक्ताओं ने मायावती को लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व बरेली व मुरादाबाद मंडल के कोआर्डिनेटर गिरीश चंद ने मायावती के संघर्ष से लेकर सत्ता तक पहुंचने के दिनों को याद दिलाया। उन्होंने कहा कि आज भी सब का हित बसपा में सुरक्षित है। पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर ने कहा कि बसपा अकेली ऐसी पार्टी है जो सब जाति का ध्यान रखती है। पूर्व विधायक इकबाल ठेकेदार ने बसपा को सब का हितैषी बताया। जिलाध्यक्ष अखलेश कुमार ने पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने को कहा। कार्यक्रम में इंजीनियर मोअज्जम खां , हाजी शमीम अहमद अंसारी, धनीराम सिंह, धनीराम सैनी , सरजीत सिंह, जितेंद्र सागर , इसरार अली, राजेंद्र सिंह, मनोहर लाल, इजहार अहमद , पूर्व चेयरमैन फरीद अहमद, सरफराज , विवेक सिंह, वीपी सिंह, समेत क तमाम नेताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने की व संचालन विजयपाल सिंह ने किेया। कार्यक्रम के बाद अस्पताल में पहुंचकर बसपा नेताओं ने मरीजों को फल वितरित करने के साथ जूस पिलाया।
केक को लेकर मची मारामारी
मायावती के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में केक पाने को लेकर मारामारी मची रही। केक की छिना झपटी में अफसर तफरी का माहौल बना रहा। काफी देर तक केक को लेकर हंगामा रहा। नेताओं के बाद कार्यक्रम में आए कार्यकर्ताओं केक लेने के लिए मंच पर चढ़ गए। तभी केक की छिनाझपटी शुरू हो गई। जिसकी हाथ जितना केक लगा वह उतना ही लेकर भागने लगा। नेता भी इन कार्यकर्ताओं को रोकने में नाकामयाब रहे। काफी देर तक हंगामा मचा रहा। छोटे से बड़े कार्यकर्ताओं के अलावा, महिलाएं तक केक के लिए छिनाझपटी करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मायावती के जन्म दिन पर हुए कार्यक्रम में बड़ी तादाद में मुस्लिम भी शामिल रहे। यह देख पार्टी के नेताओं के चेहरे खिले रहे।
जाम के बने रहे हालात
कार्यक्रम के दौरान शहर में जाम के हालात बने रहे। इंदिरा बाल भवन में कार्यक्रम होने की वजह से जजी चौक से बैराज मार्ग पर जाम लगा रहा। कार्यक्रम खत्म होने पर शास्त्री चौक तक जाम रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें