फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद सैनिकों को दी श्रद्घांजलि बिजनौर

विज्ञापन
विज्ञापन
देश के सच्चे सपूतों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

फोटो 11,12
बिजनौर ।
सेना दिवस पर पूर्व सैनिक कल्याण समिति के सम्मेलन में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए देश के सच्चे सपूतों सैनिकों की याद में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जैन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में धामपुर, चांदपुर, कादराबाद सहित पूरे जिले से पूर्व सैनिक, वीरांगनाएं और उनके परिजन शामिल हुए। देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद हुए सैनिकों की याद में दो मिनट का मौन धारण किया। इस दौरान डा. मीना बख्शी ने समिति की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का परिचय कराया। समिति अध्यक्ष कर्नल हर्ष निधि ने सभी को सेना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ना तो कभी सैनिकों में देश के लिए जाने देने का जज्बा कम होगा और ना ही देशवासियों के दिलों में सेना के लिए प्यार। आज हमारे देशवासी अलग अलग तरीकों से सेना के लिए सम्मान व प्रेम का इजहार करते हैं। सैनिकों के लिए देश ही सबसे बढ़कर होता है और सैनिकों की यह भावना आम जनता के दिलों में भी है। जनता भी सैनिकों को सहयोग करने के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों को एकजुट होकर देशसेवा की ललक बढ़ाते रहने की अपील की। कार्यक्रम में परिश्रमी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल आरएस सिरोही व संचालन टीकम सिंह फौजी व अरविंद कुमार वर्मा ने किया। पूर्व सैनिक शिवनाथ सिंह, इंद्रपाल मलिक, ओमप्रकाश रंजन, जितेंद्र, मुनेश कुमार, वृक्षराज शर्मा, निर्मल सिंह, पीएस असवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें