बिजनौर (ब्यूरो) । भाजपा ने सिंचाई विभाग के फील्ड हास्टल में बैठक का आयोजन किया। बैठक में जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने कहा कि 25 दिसंबर प्रदेश नेतृत्व में सुशासन दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 92 साल की आयु होने पर यह कार्यक्रम बूथ स्तर पर किया जाना है। प्रत्येक बूथ पर पार्टी वक्ता जाकर अटल की जीवनी और केंद्र सरकार की उपलब्धियां से जनता को अवगत कराएंगे। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों से प्रत्येक बूथ पर वक्ता निश्चित करने को कहा है। बैठक में डॉ. भुवनेंद्र चौधरी, मुकेंद्र त्यागी, वेद प्रकाश शर्मा, जितेंद्र राजपूत, दिनेश सैनी, संजय त्यागी, सविता शर्मा, हरजिंदर कौर, डॉ. रश्मि रावल, नीरज शर्मा, संजय त्यागी और सतीश राजपूत आदि मौजूद रहे।
राजाराम शास्त्री की पत्नी का निधन
बिजनौर (ब्यूरो)। बिजनौर के प्राच्य विद्या एवं ज्योतिष शोध संस्थान के ज्योतिविद् आचार्य राजाराम शास्त्री की पत्नी विमला का बीमारी के कारण शनिवार की दोपहर देहांत हो गया। रामलीला ग्राउंड के निकट उनके आवास पर सांत्वना देने के लिए सामाजिक लोगों का तांता लगा रहा। रविवार की सुबह उनके अंतिम संस्कार गंगा बैराज घाट पर किया जाएगा।