नजीबाबाद । साहनपुर बिजली घर से निकले फीडर की विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने के लिए विद्युत निगम ने साहनपुर बिजलीघर की वीसीबी बदलने का निर्णय लिया है। साहनपुर बिजली घर पर तकनीकी काम के कारण 27 नवंबर 2017 को सुबह आठ बजे से करीब 12 घंटे साहनपुर सहित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत निगम के एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि वीसीबी बदलने के अभियान में साहनपुर बिजली घर से प्रात: आठ बजे से रात आठ बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। साहनपुर बिजली घर जिन फीडरों को विद्युत आपूर्ति दी जाती है उनमें साहनपुर, मोटाआम, खैरूल्लापुर, गुलालवाली, आकाशगंगा फीडर शामिल हैं।