फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह के भीतर मर चुकी हैं बुखार से पीड़ित दो किशोरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह के भीतर मर चुकी हैं बुखार से पीड़ित दो किशोरियां
विज्ञापन

नजीबाबाद। बुखार से पीड़ित एक किशोरी की मौत हो गई। एक माह के भीतर बुखार से पीड़ित दो किशोरियों की मौत से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं।
नगर के मोहल्ला सेवाराम निवासी रोहिताश की पुत्री शिवानी (17) बीते तीन दिन से बुखार से पीड़ित थी। मोहल्ले में एक प्राइवेट चिकित्सक से शिवानी का उपचार कराया जा रहा था। बृहस्पतिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर करीब आठ बजे शिवानी को सेंट मेरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने किशोरी को मेरठ ले जाकर उपचार दिलाने की सलाह दी। इससे पहले कि रात करीब 11 बजे परिजन मेरठ के लिए रवाना होते, किशोरी की सांसें थम गईं।
विज्ञापन

शिवानी की मौत से परिवार में मातम छा गया। शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शिवानी आर्य कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा थी। करीब एक माह पहले रोहिताश के पड़ोसी हरिओम शर्मा की पुत्री योगिता (16) की भी बुखार से पीड़ित होने के चलते मृत्यु हो गई थी। योगिता एमडीकेवी में कक्षा 10 की छात्रा थी। एक माह के भीतर बुखार से पीड़ित दो किशोरियों की मृत्यु से क्षेत्रवासियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें