फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबड़तोड़ छापामारी में मिली खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दुकानदार दुकान बंद करके भागे
चार खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित
चार टीम ने जिले में जांच को लिए 47 नमूने
फोटो नंबर 14
बिजनौर । शासन के निर्देश पर जिले की खाद ,बीज और कीटनाशक दवाइयों की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। टीम को आता देख दुकानदार दुकान बंद करके भाग गए । चार दुकानदारों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। करीब दो क्विंटल उर्वरक को बिक्री से प्रतिबंधित कर दिया है। टीमों ने छापेमारी के दौरान खाद, बीज और कीटनाशक दवाईयों के 47 नमूने जांच के लिए लिए हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र के अनुसार शासन के निर्देश पर जिले की खाद, बीज और उर्वरक की दुकानों पर पांचों तहसील में छापामारी के लिए चार टीम गठित की गई थी। जिला कृषि अधिकारी व एआर सहकारिता की टीम ने धामपुर, उप कृषि निदेशक और सीवीओ की टीम ने बिजनौर, डीसीओ, पीपीओ की टीम ने नजीबाबाद व नगीना, भूमि संरक्षण अधिकारी और डीएसटीओ की टीम ने चांदपुर तहसीलों की 32 दुकानों पर छापामारी की है। चेकिंग में उवर्रक के 23, बीज के 20 और कीटनाशक दवाइयों के चार नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। चेकिंग के दौरान अभिलेख नहीं दिखाने पर एक क्विंटल 80 किलोग्राम उर्वरक बिक्री के लिए प्रतिबंधित किया गया है। जिला कृषि अधिकारी के मुताबिक टीम को देख कई दुकानदार दुकान बंद करके भाग गए। इस पर रईस फर्टीलाईजर नहटौर, सैनी बीज भंडार नहटौर, जनता बीज भंडार बिलाई और अग्रवाल बीज भंडार नगीना का बिक्री लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। अचानक की गई छापेमारी से खाद ,उर्वरक विक्रेताओं में खलबली मची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें