खाद्य पदार्थ के नमूने जांच में हुए फेल
बिजनौर । खाद्य पदार्थ के 11 नमूने जांच में फेल होने पर व्यापारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने एडीएम कोर्ट में वाद दायर किए है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कोतवाली शहर के गांव जीतपुर पाड़ली के मोहम्मद नौशाद के यहां से रस्क, धामपुर के गांव हबीववाला के विजय कुमार के यहां से मिश्रित दूध, मोहल्ला गुजरातियान के महेंद्र कुमार के यहां से मावा, मोहल्ला खत्रियान अमित अग्रवाल के यहां से वनस्पति घी व गांव भगैन के धर्मेंद्र कुमार के मिश्रित दूध, स्योहारा के इस्लाम नगर के अशद अंसारी के यहां से बर्फी, मंडावर के गांव खान जहांपुर के जॉनी कुमार के यहां से दूध और गांव शहबाजपुर के मोहम्मद जावेद के यहां से मावा, बिजनौर के मोहल्ला काजीपाड़ा के आकिफ और मोहल्ला खत्रियान के अतुल के यहां से मिश्रित दूध, हल्दौर के शिवम के यहां से दूध का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था। जहां जांच में नमूने फेल पाए गए। विभाग ने नमूने फेल होने पर खाद्य व्यापारियों को नोटिस जारी किया, लेकिन किसी भी व्यापारी ने नोटिस का जवाब नहीं दिया। विभाग ने नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर सभी व्यापारियों के खिलाफ एडीएम कोर्ट में वाद दायर किया है।