फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने फसल ऋण मोचन प्रमाण पत्र बांटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले के प्रभारी और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने जनपद के पात्र किसानों को फसल ऋण मोचन योजना के प्रमाणपत्र वितरण किए। ओडीएफ में सहयोग करने वाले ग्रामप्रधानों, सचिव व स्वच्छता पथ पर वॉल पेंटिंग करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

वर्धमान कॉलेज में जिला स्तरीय ऋण मोचन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीकांत शर्मा ने किया। अपना संबोधन देश की सीमाओं पर डटे जवानों के उत्साहवर्धन के लिए भारत माता के नारों के साथ शुरू किया। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि भाजपा की कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है। ऋण मोचन प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम इसका उदाहरण है। प्रदेश सरकार की मंशा है कि शासन की योजनाओं का लाभ गांव के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि 15 साल की सरकारों ने अपने परिवारों को लाभ पहुंचाया।
उन्होंने डीएम को निर्देश दिए गए हैं कि प्रशासन गांववार दलालों की लिस्ट बनाकर उन्हें हवालात में डाल दें। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उज्ज्वला योजना की तर्ज पर गरीबों के घर से अंधेरे को हमेशा के लिए खत्म कर देंगे। बीपीएल परिवारों को बिजली कनेक्शन बांटे जा रहे हैं, उनसे बिजली खर्च मात्र दो रुपये प्रति यूनिट लिया जाएगा। सभी उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली देने की योजना पर काम हो रहा है।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में ग्यारह हजार ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की गई है। बिजली से किसान के होने वाले नुकसान की भरपाई सात दिन में होगी। बिजली से होने वाली मौत पर पांच लाख मुआवजा मिलेगा। सायं सात बजे से सुबह पांच बजे तक बिजली आपूर्ति में कोई कटौती नहीं होगी। बिजली विभाग 28 करोड़ घाटे में है। जिले के सभी प्राथमिक स्कूलों में रोशनी एवं बिजली पंखे लगवाने की हिदायत प्रशासन को दे दी गई है।मंत्री जी ने कहा कि सीएमओ से सभी पीएचसी पर दवा उपलब्ध कराने को कह दिया गया है। यदि कोई रिश्वत मांगता है तो उसकी वीडियो बनाकर उन्हें भेजें। एंटी रोमिया स्क्वायड में तेजी लाने को एसपी से कह दिया गया है।
डीएम जगतराज ने बताया कि दूसरे चरण में 6500 किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र बांटने पर काम शुरू हो गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव सिसौंदिया की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सांसद भारतेन्द्र सिंह,सांसद यशवंत सिंह, विधायकों लोकेंद्र चौहान ,सुचि चौधरी, कमलेश सैनी, अशोक राणा,ओमकुमार मौजूद रहे। संचालन सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी ने किया। केपीएस व जीजीआईसी की छात्राओं ने मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इन्हें मिले प्रमाणपत्र
बिजनौर। ऊर्जा मंत्री ने समारोह में रामभरोसे, उदयवीर सिंह, सुदयवीर सिंह, जसवंत सिंह, किशन सिंह, हेमेंद्र सिंह, भीम सिंह, बलराम सिंह, पूनम देवी, फिरदौस जहां, नईम अहमद, जयदत्त, सानू कुमार, विजयवीर सिंह और पृथ्वीपाल सिंह को ऋण मोचन प्रमाण पत्र दिए। समारोह में पांच हजार किसानों को प्रमाण पत्र दिए जान प्रस्तावित थे। अन्य को बाद में प्रमाण पत्र दिए गए। ऊर्जा मंत्री ने पीएम आवास योजना के पात्र मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक की गीता, मुन्नी, संगीता, ममता, मेरून निशा, शांति देवी, सुनहरी, वर्षा सिंह,पूनम व किरन, हल्दौर ब्लाक की सरोज, नूरजहां, कौसरजहां, कमला व लक्ष्मी, किरतपुर ब्लाक की निगहत फात्मा, संतोष, संतरेश, मेहरबानों को प्रमाणपत्र दिए।

22156 किसानों को मिला लाभ
प्रथम चरण में बिजनौर जिला के 22,156 पात्र किसानों को 146.96 करोड़ का ऋण माफ करके शासन की फसल ऋण मोचन योजना का लाभ पहुंचाया गया है। दूसरे चरण में अन्य पात्र किसान बंधु इस योजना से लाभान्वित होंगे।

स्वच्छता पथ के चित्रकार सम्मानित
प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने स्वच्छता पथ पर वॉल पेंटिंग करने वाले चित्रकारों रुचि सिंह, मनोज कुमार सिंह, संजय साहनी, नौशाद अख्तर, पवन सागर, डा. मृदुला त्यागी, डा. रिचा शर्मा और निशा राजपूत को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में ओडीएफ क्रिएटिव टीम के सदस्यों कृष्ण कुमार, अतीक दानिश, मनोज मानव, तथा सलाउद्दीन को प्रशस्ति पत्र दिया। ऊर्जा मंत्री ने ओडीएफ अभियान में सहयोग करने वाले ध्यानी व राजकुमार, इमराना, ऊषा रानी, नीता देवा, मुकेश सैनी, सरफराज व सत्येंद्र सिंह, शमशीदा, राजकुमार, नसीमव महेश चंद शर्मा, ललिता चौहान, सुरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, जयप्रकाश, समद, कपिल, फैजुद्दीन, रिंकु कुमार, राबिया, सोमपाल को सम्मानित किया।

काव्य संग्रह का विमोचन
बिजनौर। ऊर्जा मंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत मनोज मानव द्वारा रचित काव्य संग्रह स्वच्छता की राह पर का विमोचन किया। संग्रह में जिले में स्वच्छता कार्यक्रम के लिए किए जा रहे प्रयासों को दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें