फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मित्रों ने झाडू लगा कर किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। समायोजित शिक्षक, शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर जिले के शिक्षामित्रों का धरना जारी रहा। शिक्षामित्रों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा से मिलकर उन्हें मांग पत्र सौंपा। बाद में शिक्षामित्रों ने 10 हजार मानदेय के विरोध में बीएसए कार्यालय पर झाड़ू लगा कर विरोध जताया। धरनास्थल पर मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जिले के शिक्षामित्र तीसरे दिन भी कार्य का बहिष्कार कर बीएसए कार्यालय पर धरने पर जमे रहे। शुक्रवार को आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय प्रभारी सौरभ चौधरी, जिला मंत्री मोहम्मद वाइज, सुचित मलिक, अहतेशाम अहमद, सुधीर चौहान के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल पीडब्लूडी के डाक बंगले पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा से मिला और मुख्यमंत्री के नाम एक मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में कहा गया है कि 10 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने वाले कैबिनेट के प्रस्ताव को तत्काल निरस्त किया जाए। शिक्षामित्रों को फिर से शिक्षक पदों पर नियुक्त किया जाए। इसके बाद शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया। प्रांतीय प्रभारी सौरभ चौधरी ने कहा कि उनकी मांग पूरी नहीं होने तक धरना जारी रहेगा। बाद में शिक्षामित्रों ने 10 हजार मानदेय के विरोध में झाड़ू लगा कर विरोध जताया। शिक्षामित्रों ने धरनास्थल पर कहा कि प्रदेश सरकार उनके साथ वादाखिलाफी कर रही है। इस मौके पर अमित कुमार, संजीव कुमार, मोहम्मद वाइज, जयवीर सिंह, नीतू चौधरी, अरुण कुमार, ब्रजपाल सिंह, दीपक सिंह, अवधेश कुमार, ओमप्रकाश, तुषार चंद्र साना, रीता रानी, रेणू चौहान, विपेंद्र सिंह आदि ने विचार रखे।

आज से बीआरसी पर चलेगा धरना
धरने के तीसरे दिन भी शिक्षामित्रों को राहत नहीं मिली है। अब शिक्षामित्रों ने आंदोलन तेज करने को कहा है। आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर चौहान, उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष अहतेशाम, मंत्री मोहम्मद वाइज, अजय पाल सिंह ने बताया कि नौ सितंबर से शिक्षामित्रों का धरना ब्लॉक स्तर पर बने बीआरसी पर चलेगा। उन्होंने शिक्षामित्रों से प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत धरने में सहयोग करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें