फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदाता से ज्यादा महत्व शिक्षक का

विज्ञापन
विज्ञापन
जन्मदाता से ज्यादा शिक्षक का महत्व
विज्ञापन

बिजनौर। वीकेआईटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रबंधक निदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि जन्मदाता से ज्यादा महत्व शिक्षक का होता है क्योंकि ज्ञान ही व्यक्ति को इंसान बनाता है। प्रियांश कुमार ने सही क्या है गलत क्या है ये सब बताते हैं आप गीत गाया। ग्रुप अध्यक्षा सुदेश सिंह, अभिषेक सिंह व डीन एकेडमिक विपुल रस्तोगी ने संस्था के टॉपर आकाश कुमार को नगद राशि देकर सम्मानित किया। डीन एससी शर्मा, विपिन कुमार, राजीव कुमार, विपुल कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
नगीना के आजाद कॉलोनी स्थित जटराना पब्लिक स्कूल में सांसद डॉ. यशवंत सिंह ने स्कूल की प्रधानाचार्या प्रभा भटनागर, सृष्टि भटनागर, शिवानी भट्ट, अरूणा, लक्ष्मी सैनी, हिमानी चौहान, स्वामी चौहान, दीपशीखा, दर्शिका को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम अध्यक्ष अनीता सैनी व सुनील सैनी रहे। संचालन सृष्टि भटनागर ने किया। प्रबंधक राजपाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर मोहल्ला सैय्यदवाड़ा स्थित सर सैय्यद मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल, डीवीएम इंटर कॉलेज, हल्दौर के सीडी इंटर कॉलेज, राजा हरवंश सिंह इंटर कॉलेज, गहलोत डिग्री कॉलेज, रजनीश प्रताप सिंह महाविद्यालय, गीता चिल्ड्रन एकेडमी, जीएसएन पब्लिक स्कूल, साई इंटरनेशनल स्कूल, डॉ फकीरचंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आदि में भी कार्यक्रम हुए। उधर, इनरव्हील क्लब की ओर से भी शिक्षक दिवस मनाया गया। इस मौके पर सुमन राणा, निधि राजपूत, शिप्रा गुप्ता, स्वाति रस्तोगी, प्रिया रस्तोगी, सुमन अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें