फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी परीक्षा के बनेंगे 14 परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
टीईटी परीक्षा के बनेंगे 14 परीक्षा केंद्र
विज्ञापन

बिजनौर।
जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी के 14 केंद्र बनाए जाएंगे। सभी केंद्र जिला मुख्यालय पर होंगे। डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी नौ सितंबर को प्रस्तावित केंद्रों पर अपनी मुहर लगाएगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी में जुटा है। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार टीईटी परीक्षा 15 अक्टूबर को होनी है। परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आठ सितंबर है। नौ सितंबर को केंद्र निर्धारण समिति की बैठक है। डीएम समिति के अध्यक्ष, एसपी उपाध्यक्ष हैं। अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार केंद्रों को तय किया जाएगा। आवेदकों की संख्या के अनुसार केंद्रों की संख्या घट बढ़ सकती है। सभी केंद्र जिला हैड क्वाटर पर हैं। जीआईसी, जीजीआईसी, राजकीय पालीटेक्निक, आरजेपी, केपीएस, आर्य वैदिक इंटर कॉलेज, डीएवी, बीआईसी, आरबीडी, वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज, कृष्णा कॉलेज, डीडीपीएस, वर्धमान डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र बनाए जाने प्रस्तावित हैं। प्रश्नपत्र डबल लॉक में मजिस्ट्रेट की निगरानी में रखे जाएंगे। डीएम मजिस्ट्रेट का नाम तय करेंगे। केंद्रों के प्रधानाचार्यों को परीक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्था करके तैयार रहने को कह दिया गया है।
विज्ञापन

ब्रजराज शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें