अमर उजाला ब्यूरो
नगीना। श्रीमुक्तेश्वरनाथ मंदिर कमेटी ने रामडोल के जुलूस में शामिल झांकियों के कलाकारों, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को रामायण और अन्य सहयोगियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
बुधवार की देर रात श्रीकृष्ण गौशाला स्थित ब्राह्मणीवाला तालाब पर मंदिर के पुजारी डा. विपिनचंद त्रिपाठी द्वारा श्रीकृष्ण भगवान के जन्म के कपड़ों की धुलाई की रस्म पूरी किए जाने के बाद मंदिर कमेटी के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कमेटी अध्यक्ष साहू रविश चंद एवं मंदिर के पुजारी ने थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान को उनके कुशल नेतृत्व और व्यवहार कुशलता के लिए रामायण भेंट कर सम्मानित किया। इससे पूर्व एडीएम वित्त सुरेंद्र राम, अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार, सीओ नगीना बृजराज सिंह, कोतवाली थानाध्यक्ष शैलेंद्र गौतम को रामायण भेंट की गई। इससे पूर्व नगीना टेंट के प्रबंधक अनीस अहमद, झांकियों के कलाकारों, बैंड के प्रबंधकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर लाला हरि गोपाल, बर्फानी सेवा समिति के अध्यक्ष आमोद शुक्ला, हिंदू इंटर कालेज के प्रबंधक कपिल साहू, मनीष राना मौजूद रहे। थाना गेट पर रामडोल के उस्तादों के सम्मान समारोह में सांसद डा. यशवंत सिंह, एसडीएम उमेश कुमार मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, पालिकाध्यक्ष शेख खलीलुर्रहमान, जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, अरविंद गहलौत, केशव दीक्षित, ओमपाल सैनी भी मौजूद रहे।