फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर दो बाइकें भिड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार दो युवक घायल
विज्ञापन

मंडावली (बिजनौर)। नेशनल हाईवे पर दो बाइक के बीच भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब आठ बजे मंडावली से हरिद्वार की ओर जा रहे दो बाइक सवार युवक जैसे ही गांव मोहनपुर के निकट पेट्रोल पंप पर पहुंचे, तभी पेट्रोल पंप से एक बाइक सवार युवक हाईवे की ओर बढ़ा। दोनों बाइक टकराने से हरिद्वार दिशा में जा रहे बाइक सवार युवक घायल हो गए। दूसरा बाइक चालक मौके पर बाइक छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर ले जाया गया। घायलों की पहचान मंडावर थाना क्षेत्र के गांव मोहंडिया निवासी अखिलेश और रोहित के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को उपचार के बाद घर ले गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें