फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर को आवंटित हुईं 38 बसें, सुलभ होगी यातायात व्यवस्था

Sun, 14 Sep 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए बिजनौर में बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है। राष्ट्रीय मार्ग से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बसों का संचालन होगा। इसके लिए बिजनौर को 38 बसें मिली हैं। धीरे-धीरे बसें जिले में पहुंच रही हैं। बसें आने के बाद तय रूटों पर बसों का संचालन शुरू होगा। बिजनौर डिपो को 10 मीटर की 13 बसें आवंटित हुई हैं। इनमें से दो बसें आ गई हैं। नजीबाबाद डिपो को पांच एसी बस और नौ मीटर की 10 बसें आवंटित हुई हैं। चांदपुर डिपो को नौ मीटर की दो और 10 मीटर की आठ बसें मुख्यालय से आवंटित हुई हैं। धीरे-धीरे आवंटित बसें डिपो पर पहुंच रही हैं। तय रूट के हिसाब से ही बसों का आवंटन किया गया है। इससे यात्रियों को काफी फायदा होगा। मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बसों के संचालन को लेकर परिवहन निगम की ओर से शेड्यूल भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

n नजीबाबाद डिपो से चलेंगी पांच एसी बसें : नजीबाबाद डिपो को पांच एसी बस आवंटित हैं। ये बसें नजीबाबाद से दिल्ली-कोटद्वार होकर संचालित होंगी। नियम के अनुसार प्रत्येक बस रोजाना 548 किलोमीटर संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें