फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 हजार गर्भवती महिलाओं को मिलेगा ‘हॉट कुक’

Thu, 07 Jul 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में जिले में हौसला पोषण योजना में करीब 37 हजार गर्भवती महिलाओं और आठ हजार से अधिक अति कुपोषित बच्चों को हॉट कुक मिलेगा। योजना को शुरू करने के लिए ग्राम प्रधानों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बैंकों में संयुक्त खाते खुलने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर रखने और अति कुपोषित बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए शासन ने हौसला पोषण योजना शुरू की गई है।

प्रारूप शासन से प्राप्त हो चुका है। देहात के आंगनबाड़ी केंद्रों में 37 हजार 31 गर्भवती महिलाओं और 8783 अतिकुपोषित बच्चों को योजना में शामिल किया गया है। इसके लिए मिलने वाला बजट ग्राम प्रधान और आंगनबाड़ी कार्यक र्ताओं के संयुक्त खाते में भेजा जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव के अनुसार योजना में पात्रों का चयन कर लिया गया है। 15 जुलाई से योजना में हॉट कुक बांटे जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें