फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों सहित 34 और कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
अफजलगढ़ गांव शेरगढ़ में हॉटस्पॉट को सेनेटाइज करते सफाईकर्मी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
दो बच्चों सहित 34 और कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। बुधवार को चांदपुर थाने के एक पुलिसकर्मी और जिला कारागार के दो कर्मचारियों, दो बच्चों सहित 34 और कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनके साथ ही लगभग 1007 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसी के साथ जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1002 हो गई है। इनमें से 750 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 11 मौत हुई हैं। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस 240 है।
विज्ञापन

सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार बुधवार को जिला कारागार के 50 और 37 साल के कर्मचारी, मोहल्ला इस्लामनगर निवासी 42 वर्षीय, मोहल्ला जाटान का रहने वाला 60 साल का वृद्ध, गांव स्वाहेड़ी खुर्द निवासी 33 वर्षीय युवक, गांव अमीरपुर निवासी 45 साल का व्यक्ति, धामपुर के मोहल्ला बाड़वान निवासी 30 वर्षीय युवक, गांव पुरैनी का रहने वाला 31 वर्षीय युवक, अजलगढ़ थाने के गांव नावका निवासी 19, 21 साल की युवती, 44 वर्षीय महिला, स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव शायमाबाद निवासी 22, 26 साल का युवक, 51 वर्षीय महिला, गांव मंझेड़ा शकरु का रहने वाला 28 साल का युवक, नूरपुर के मोहल्ला रविदास नगर निवासी 12 साल का किशोर, 37 वर्षीय महिला, 40 साल का व्यक्ति, मोहल्ला शिव मंदिर निवासी 65 वर्षीय वृद्धा, गांव कन्हेड़ी का 35 साल का युवक, चांदपुर के मोहल्ला सरायरफी निवासी 37 वर्षीय युवक, थाना चांदपुर का 26 साल का पुलिसकर्मी, नजीबाबाद के मोहल्ला वाहिदनगर निवासी 18 वर्षीय युवक, किरतपुर निवासी 58 साल की वृद्धा कोरोना संक्रमित निकले। इसके अलावा करीब 1007 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके अलावा देर रात नौ और लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव हैजलपुर निवासी तीन साल का बालक और पांच साल की बालिका भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें