फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में बने 33 वैक्शीनेशन सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र में बने 33 वैक्शीनेशन सेंटर
विज्ञापन

धामपुर। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि धामपुर तहसील क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 33 स्थानों पर कोरोनारोधी टीके लगवाने के लिए सेंटर बनाए गए हैं। ग्रामीण अपनी सुविधा के अनुसार इन सेंटरों पर जाकर टीके लगवा सकते हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि इन सेंटरों में दस धामपुर और दस स्योहारा में है। जबकि नहटौर में पांच और अफजलगढ़ में आठ सेंटर शामिल हैं। उन्होंने स्योहारा में निगरानी समितियों की भी बैठक ली। सदस्यों को निर्देशित किया गया है कि वे स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन में गांवों में प्रतिदिन सर्वे करें। हर रोज आशाओं को कम से कम 30 से 50 घरों का सर्वे करना है। उन्हें रिपोर्ट देनी है कि उनके क्षेत्र में कोई कोरोना संक्रमित तो नहीं है। कोई प्रवासी व्यक्ति गांव में आकर किसी घर में ठहर रहा है तो उसकी भी जानकारी तत्काल देनी है। उन्होंने बताया कि धामपुर में आशा कार्यकर्ताओं की ओर से सुरक्षा को लेकर सर्वे कार्यक्रम के हो रहे बहिष्कार का मामला संज्ञान में नहीं है। वे आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें