बिजनौर। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड की शनिवार को बिजनौर कार्यालय में हुई परीक्षा में 33 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें गणित विषय में कक्षा 4 से 5 और विज्ञान विषय के 6 से 7 कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रश्नपत्र देखकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए।
अमर उजाला ओलंपियाड विद्यार्थियों को भविष्य की हर चुनौतियों के लिए तैयार करता है। परीक्षा देकर विद्यार्थी अपनी कमियों को जान सकते हैं। इसके बाद कमियों में सुधार कर राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने में मदद मिलेगी। शनिवार को ओलंपियाड परीक्षा देकर निकले विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को अच्छा बताया। बताया कि पेपर अच्छा हुआ। परीक्षा को लेकर कोई घबराहट नहीं थी। विद्यार्थियों ने बताया की उन्हें आगामी तैयारी के लिए इस परीक्षा से काफी मदद मिली है। प्रश्नपत्र का पैटर्न और सवालों के प्रकार आदि की इन्हें जानकारी हो गई है। यह परीक्षा उनकी भविष्य की तैयारी के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगी।