कर्मचारी मसीहा वीएन सिंह को किया नमन
बिजनौर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन की बैठक में संगठन के आजीवन प्रांतीय अध्यक्ष रहे वीएन सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वीएन सिंह कर्मचारियों के मसीहा थे। उन्होंने अपने सेवाकाल में कर्मचारियों के हित में अनेक लड़ाइयां लड़ीं। उन्होंने सन 1986 में सभी सरकारी संगठनों को एकत्र कर दो माह तक हड़ताल कराई। इससे सरकार को झुकना पड़ा और राज्य कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के समान सुविधाएं दिलाईं। जिलाध्यक्ष दुर्गा सिंह ने वीएन सिंह द्वारा किए गए संघर्षों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन नौ जून को होगा। कार्यक्रम का संचालन केपी सिंह ने किया। इस दौरान शिवध्यान सिंह, ओमवीर सिंह, विजयपाल मलिक, इरफानउद्दीन, जयपाल सिंह, एसके मिश्रा, योगेश्वर, अमन सिंह, डीपी सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।