फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बैंच के समर्थन में दूसरे भी न्यायिक कार्य से विरत रहे वकील

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन भी न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
विज्ञापन

बिजनौर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच स्थापना संघर्ष समिति के आह्वान पर अधिवक्ता बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके बबली की अध्यक्षता एवं सचिव नवदीप सिंह के संचालन में बार हॉल में बैठक हुई।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि समिति काफी समय से मेरठ में हाईकोर्ट बेंच स्थापना को लेकर संघर्षरत हैं। इसे लेकर अधिवक्ताओं ने कई बार दिल्ली, मेरठ सहित अन्य स्थानों पर प्रदर्शन किए। इसके बावजूद वकीलों की मांग पर केंद्र और प्रदेश सरकार ने ध्यान नहीं दिया। आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश सरकार यदि चाहती तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेंच की स्थापना हो सकती थी। बैठक में बेंच स्थापना की मांग की गई। जिला बार अध्यक्ष एसके बबली, सचिव नवदीप सिंह के नेतृत्व में वकीलों का प्रतिनिधिमंडल मेरठ में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में पहुुंचने के लिए रवाना हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं चारों तरफ घेराबंदी होने के कारण वकीलों का प्रतिनिधिमंडल रैली में होने वाले विरोध में भाग लेने के लिए मेरठ नहीं पहुंच सका। अध्यक्ष और सचिव के अनुसार बेंच के समर्थन में अधिवक्ताओं का दो दिन का कार्य बहिष्कार बृहस्पतिवार को पूरा हो गया है। 29 मार्च से वकील विधिवत कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें